फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रांसफार्मर उतारने गई टीम से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। ट्रांसफार्मर उतारने गई बिजली विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व सरकारी दस्तावेजों के फाड़ने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

चितभवन बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता महेंद्र कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि सूचना मिली कि नगला प्राण गांव में खेतों पर 10 किलो वाट का ट्रांसफार्मर अवैध रूप से रखा हुआ है। इससे बिजली चोरी कर खेतों की सिंचाई की जा रही है। बिजली कर्मचारी व लाइनमैन को लेकर बुधवार दोपहर खेतों पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर उतारकर ट्रैक्टर से ले जाने लगे। इसी दौरान सुधीर, शिवराज, राहुल उर्फ अन्ना, नीटू, ऋषभ, अखिलेश, उम्मेद, नरेश, दीपू, कल्लू, सतेंद्र, घनश्याम, सत्य सिंह, यूपी, रविंद्र व अज्ञात लोग आ गए। गाली-गलौज करते हुए टीम से मारपीट कर सरकारी कागज फाड़ दिए। अवर अभियंता समेत टीम ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें