फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर लड़के की कहानी है मनसुख चतुर्वेदी की आत्मकथा

Thu, 14 Mar 2019 12:02 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अभिनेता संदीप सिंह भदौरिया के साथ विवेक यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनपद की शख्सियतों की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है। रंगमंच से अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने वाले इटावा के अभिनेता संदीप सिंह भदौरिया बॉलीवुड फिल्म मनसुख चतुर्वेदी की आत्मकथा में नजर आएंगे। उनका दावा है कि यह फिल्म इटावा के हर लड़के की कहानी है। शुक्रवार को इटावा के रामलीला रोड स्थित फन सिने प्लाजा शिवम टॉकीज में रिलीज हो रही है। प्रतिदिन प्रीमियर शो प्रात: 11 बजे से दर्शक इस पारिवारिक कॉमेडी फिल्म को देख सकेंगे।  
विज्ञापन


इटावा की भाषाई विविधताएं, रहन-सहन, खानपान को साथ लेकर इस फिल्म को चुटीले अंदाज में सजाया गया है। इसके चलते यहां के लोग इससे जुड़ाव महसूस करेंगे। संदीप भदौरिया ने बताया कि मनसुख एक आम परिवार का लड़का है जो मुंबई जाकर हीरो बनना चाहता है और इस चक्कर में बहुत कुछ गड़बड़ कर बैठता है। उसे पिता के विरोध का सामना करना पढ़ता है जो पंडिताई करते हैं और चाहते हैं कि मनसुख उनके काम को आगे बढ़ाए। हालांकि उसकी मां उसके पक्ष में है। मुंबई में भी उसे कई परेशानियां उठानी पड़ती हैं।

संदीप ने बताया कि सचिन गुप्ता के निर्देशन में बनी एक घंटा 45 मिनट की इस फिल्म की शूटिंग दुबई, मुंबई, दिल्ली, गोवा, लखनऊ, गुजरात, सिल्वासा के साथ ही इटावा के डीपीएसए सुमेर सिंह किला, काली वाहन मंदिर आदि स्थानों पर भी हुई है। ठांय-ठांय भइया जी का भौकाल रहना तुम जैसे गानों से सजी इस फिल्म में लखनऊ की मोनिका मीना, गाजीपुर की शालिनी चौहान व कानपुर की अनामिका शुक्ला हैं। संदीप ने बताया कि मनसुख चतुर्वेदी पार्ट टू पर भी काम शुरू हो गया है। 17 दिसंबर को संदीप के पिताजी कैप्टन जंग बहादुर सिंह भदौरिया का देहांत हो गया था। संदीप यह फिल्म पिता व इटावा वासियों को समर्पित करते हैं।
विज्ञापन

 
संदीप बताते हैं कि 2005 में इंटरमीडिएट करने के दौरान उन्होंने थिएटर सीखना शुरू किया था। इसी वर्ष होटल मैनेजमेंट में प्रवेश लेकर कोर्स पूरा करने के बाद मुंबई चले गए थे। इसके बाद विवेक यादव के सहयोग से लंदन में एमबीए किया और वहां पर पार्ट टाइम नौकरी भी की। वहां से लौटने के बाद छह साल तक होटल इंडस्ट्री में काम किया। इसके साथ पृथ्वी थिएटर ज्वाइन किया जहां नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, विशाल भरद्वाज, गुलजार के सानिध्य व सलीम आरिफ के निर्देशन में अभिनय की बारीकियां सीखीं। संदीप धारावाहिक बुद्धा में काम कर चुके हैं।  मनसुख चतुर्वेदी की आत्मकथा से पहले वे भोपाल गैस कांड पर बनी फिल्म भोपाल ट्रैजडी, ओह माई गॉड, पाखी, पराठे वाली गली, थोड़ा लुत्फ-थोडा इश्क, सल्लू की शादी फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्रेस वार्ता में विवेक यादव, सर्वेश चौहान व खुर्शीद अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें