फोटो संख्या 09 मां कालिका देवी मंदिर के बाहर से ही पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु
- फोटो : ETAWHA
बकेवर। लखना कस्बा स्थित मां कालिका देवी पर दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु परेशान हैं, क्योंकि मंदिर कमेटी व जिला प्रशासन की ओर से मंदिर के द्वार खोलने को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने के बाद मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
हर शनिवार को तो हजारों लोग यहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।
कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 में धार्मिक स्थलों को खोलने के निर्देश के बाद ये मंदिर भी खुला।
लेकिन मंदिर पर आने वाले लोगों की भारी भीड़ देखकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मंदिर को अग्रिम आदेश तक के लिए बंद करा दिया।
इधर, कानपुर देहात के मुंगीशापुर से पोते का मुंडन कराने परिवार के साथ आईं ममता ने बताया कि यहां आकर उन्हें मंदिर के बंद होने की जानकारी हुई। अगर पहले मालूम होता तो नहीं आतीं।
मध्यप्रदेश के भिंड से आईं सुधा देवी का भी यही कहना था कि उन्हें मंदिर बंद होने की जानकारी नहीं थी।