फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एसपी सिटी ने सराफा दुकानदारों को कैमरे बंद न करने की दी हिदायत

Sat, 07 Nov 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसपी सिटी बबीता सिंह ने शुक्रवार को कस्बे के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह लोगों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने पड़ाव मंडी पहुंचकर सराफा दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी और जांच की कि कैमरे ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने सराफा कारोबारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं होने चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि ई-रिक्शा बाजार के अंदर प्रवेश न करें, जिससे खरीदारी करने आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने सड़क किनारे मिट्टी के दीपक बेच रहे दो बुजुर्गों से उनका हालचाल पूछा और उनके सभी दीपक खरीद लिए। इससे बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें