फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में जा घुसा ट्रक, दुकानदार की जान गई

Sun, 25 Feb 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की फर्रुखाबाद रोड पर टेंपो स्टैंड के पास किशनी की ओर से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर दुकान में घुस गया। इससे दुकानदार की मौत हो गई। साथ ही दुकान का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। वहीं अन्य सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन


क्षेत्र के लुधपुरा गांव निवासी संजीव कुमार (37) पुत्र कमल सिंह की बसरेहर में टेंपो स्टैंड के पास कोल्डड्रिंक व अंडा की दुकान है। रविवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी किशनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर दुकान में घुस गया। ट्रक की चपेट में आने से संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस संजीव को अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। उधर, बकेवर थानाक्षेत्र के भरथना रोड पर सांड़ टकराने से अलियापुरा निवासी बाइक सवार रघुराज घायल हो गया। इसके अलावा इकदिल थाना क्षेत्र के पक्का बाग के पास ट्रक की चपेट में आने से रतनपुरा निवासी बाइक सवार हरपाल पुत्र हाकिम सिंह भी घायल हो गया। दोनोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें