09 तरीख को प्रकाशित खबर। संवाद
- फोटो : ETAWAH
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के सरसई नावर स्थिति हजारी महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते को दुरुस्त कराने के निर्देश जिलाधिकारी अवनीश राय ने दिए हैं। कहा है कि कम समय के कारण सड़क पूरी तरह बनना मुश्किल है। ऐसे में मिट्टी डालकर इसे दुरुस्त करा दिया जाए। ताकि लोगों को आवगमन में दिक्कत न हो।
बता दें कि अमर उजाला ने गुरुवार को अंक में मंदिर को जाने वाले खराब रास्तों की समस्या उठाई थी और खबर प्रकाशित की थी। इसका डीएम ने संज्ञान लिया और गुरुवार को एसएसपी के साथ महादेव मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ऊसराहार मार्ग से मंदिर जाने वाले मार्ग को भी देखा और इसे महाशिवरात्रि से पहले दुरुस्त कराने के डीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा।
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर तक जाने वाले तीनों प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाने के लिए कहा। महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट ड्यूटी के लिए मुस्तैद रहेंगे। महाशिवरात्रि को लेकर हजारों की भीड़ इकट्ठा होने की संभावना को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
कालका माता सुंदरकांड समिति ऊसराहार के सदस्य गौरव गुप्ता ने प्रार्थनापत्र देकर जिलाधिकारी से मांग की मंदिर परिसर में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में अधूरे पड़े शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। इस मौके पर एडीएम जयप्रकाश, एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, सीओ विवेक जावला, बीडीओ यदुवीर सिंह, थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।