भरेह चकरनगर मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त दोनों कार। संवाद
- फोटो : ETAWAH
चकरनगर। भरेह-चकरनगर मार्ग पर राजा रूप सिंह किला के सामने गुरुवार सुबह करीब आठ बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष भरेह मोहम्मद कामिल ने बताया सुबह किले के पास पंकज भदौरिया और रोहित निवासी सिकरवार खेरागढ़ आगरा कार से चकरपुर गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। राजा रूप सिंह किले के सामने औरैया की ओर से आ रहे प्राइवेट बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार की कार से इनकी भिड़ंत हो गई।
इसमें दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा। हालत नाजुक होने डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दोनों कारों को कब्जे में लिया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।