इटावा। सपा युवा नेता अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव के जिला पंचायत अध्यक्ष
पद की शपथ लेने के बाद से युवाओं में खासा उत्साह है। शनिवार को भी युवा
कार्यकर्ताओं ने उनक ा स्वागत किया।
रामलीला मैदान पर सपा के युवा
नेताओं ने स्वागत समारोह किया। अंशुल यादव के वहां पहुंचते ही युवाओं ने
उनका नारों के साथ स्वागत किया। जिला सहकारी बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक
सुनील कुमार यादव, प्रदीप यादव, सुधीर यादव व सपा अनुसूचित जाति जनजाति
प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. भूपेंद्र दिवाकर ने उनको 21 किलो की
माला पहनाई। साथ ही प्रतीक चिह्न भेंट किया।
स्वागत की श्रंखला में सपा
युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, मनीष तिवारी, विपिन यादव,
अंकित, सचिन ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत
अध्यक्ष अंशुल यादव ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से जो उन्हें जनता की
सेवा करने का अवसर मिला है।
उसको पूरी जिम्मेदारी से पूरा करूंगा। जनता की
सेवा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूूंगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे
लाने के लिए हर स्तर से प्रयास करते रहेंगे। न्यू हालैंड ट्रैक्टर एजेंसी
माँ गौरैया इंटरप्राइजेज पर भी अंशुल यादव का स्वागत सुभाष यादव ने माला
पहनाकर किया।