फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवपाल बोले- भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का अड्डा बनीं तहसीलें, निमंत्रण नहीं मिलेगा तो भी राम मंदिर जाएंगे

Fri, 05 Jan 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। निमंत्रण नहीं मिलेगा, तो भी राम मंदिर जाएंगे। राम मंदिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। हम भगवान श्रीराम का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम अधियापुरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने ठंड में बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पूंजीपतियों की पार्टी है। गरीबों के हितों को छोड़कर, पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचा रही है। तहसीलें भी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अडाणी जैसे पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे है, जबकि उस पैसे से प्रदेश भर को मुफ्त बिजली दी जा सकती है। इस सरकार में गरीब किसानों तथा जनमानस के विरुद्ध विद्युत चोरी के मुकदमे लिख कर उनकी तहसील से आरसी कटवाई जा रही है। कहा कि गोशालाएं खाली पड़ी हुई है, आवारा गोवंशों से किसान बेहद दुखी है। भीषण ठंड में किसान रातों में जागकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहा है।
तहसीलें भी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं। इस सरकार में कोई भी अधिकारी बिना रिश्वत के कोई काम नहीं कर रहा है। कार्यक्रम के संयोजक सपा के जिला सचिव देवेश पचौरी ने बताया कि विधायक ने 800 से अधिक जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में सपा नेता आदित्य अंकुर यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गोर, वीरू भदौरिया आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निमंत्रण नहीं मिलेगा तो भी राम मंदिर जाएंगे: शिवपाल
समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। यह बात गुरुवार को कंबल वितरण के बाद पत्रकारों से वार्ता करने के दौरा सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि निमंत्रण नहीं मिलेगा तो भी राम मंदिर जाएंगे। राम मंदिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। हम भगवान श्रीराम का सम्मान करते हैं। मंदिर जहां होगा हम लोग वहां पूजा करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें