इटावा। प्रधान संघ सैफई शाखा ने डीएम को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को एसडीएम देकर बीडीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रधान संघ सैफई शाखा के अध्यक्ष राधा कृष्ण यादव ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत कार्यों के भुगतान और मस्टर रोल की प्रक्रिया में सात से दस प्रतिशत तक कमीशन की मांग की जाती है। अवैध धनराशि न देने पर फाइलों को लंबित रखा जाता है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
आरोप लगाया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्रति माह 1000 से 2000 रुपये वसूली की जाती है। प्रधानों ने बताया कि संबंधित अधिकारी वर्तमान में बढ़पुरा और सैफई दोनों विकास खंडों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत गीजा, लछवाई, झिगूपुर, नगला सुभाना, हरदोई, अतिराजपुर, परासना, सहसारपुर, सैफई और नरोहली भिड़रुआ आदि प्रधान शामिल रहे।
बता दें कि 10 फरवरी को ग्राम पंचायत सचिवों ने संयुक्त रूप से शिकायती पत्र देकर बीडीओ पर आरोप लगाया था।