फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खोला गया पैंटून पुल, 50 गांवों के लाेगों को मिली राहत

विज्ञापन
फोटो: 21:: पैंटून पुल से होकर आते जाते वाहन सवार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चकरनगर। तहसील क्षेत्र के नौगांव और अंदावा गांव के बीच यमुना नदी पर तैयार पैंटून पुल रविवार से शुरू हो गया। इसके चालू होते ही चकरनगर और महेवा ब्लाॅक के 50 से अधिक गांवों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। पुल चालू होने से लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म हो गई है। अब आवागमन बेहद सुगम हो गया है।
विज्ञापन


एक माह पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम नौगांव स्थित यमुना तट पर पहुंची थी। कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए पैंटून पुल के पीपों को नदी में पहुंचाया। खराब पीपों में जहां-जहां छेद मिले वहां चादर लगाकर वेल्डिंग की गई। एप्रोज तैयार करने के बाद पुल को चालू कर दिया गया। पहले महेवा ब्लाॅक के लोगों को चकरनगर तहसील पहुंचने के लिए बकेवर-लखना मार्ग होकर 30 से 35 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन अब वह मात्र नौ किलोमीटर की दूरी तय करके सीधे तहसील पहुंच रहे हैं।
चकरनगर ब्लॉक के किसानों को भी अजीतमल, बाबरपुर और औरैया तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा। पैंटून पुल शुरू होने से महेवा ब्लाॅक के अंदावा की मड़ैया, यादवान की मड़ैया, पुरा मल्लाहन, विनायकपुर, लालपुर, पुरावली, रतनपुर, मेहंदीपुर, लाखी, गंगदासपुर, दिलीपनगर सहित करीब 25 गांवों को सीधा लाभ मिलने लगा है। चकरनगर क्षेत्र के गौहानी, कायछी, खिरीटी, ककरैया, गोपालपुरा, तेजपुरा, महुंआ सूंड़ा, हरपुरा और पथर्रा समेत दर्जनों गांवों के लोगों के लिए महेवा, बाबरपुर और बाजार तक पहुंचना अब काफी आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें