फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ... तो बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर गश्त कर रहे थे थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किया ऑटो, एक तमंचा, कारतूस, बिजली का बैटरा, इन्वर्टर, दो पंखे और एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ जनपद के कई थानों में मामले दर्ज हैं। सीओ भरथना रामबदन मौर्य ने बताया कि बदमाश की ओर से चलाई गई गोली बकेवर थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि गुरुवार तड़के बकेवर थाना क्षेत्र के निवीड़ीकला के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर ऑटो सवार ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के मुताबिक एक गोली थानाध्यक्ष बकेवर की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली ऑटो सवार के पैर में जा लगी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसका नाम अबरार निवासी लुधपुरा थाना जसवंतनगर है। उसने पूछताछ में बताया कि साथी गोलू कठेरिया के साथ मिलकर सुनवर्षा गांव के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की लाइब्रेरी का ताला तोड़कर वहां से चोरी की थी। अभियुक्त गोलू कठेरिया अंधेरे के बीच भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें