इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में बुधवार शाम फंदा लगाने की कोशिश कर रहे युवक को यूपी 112 की पुलिस टीम ने समय रहते बचा लिया। रामनगर निवासी अभिनव उर्फ मन्नू घर के अंदर फंदा लगाने की कोशिश कर रहा था। युवक की हालत देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी की टीम ने उसे बचाया और थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया जिला अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। शांतिभंग में कार्रवाई कर चालान किया।(संवाद)