फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे गौहानी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 26 कीचड़ से दलदल बनी गौहानी गांव की सड़क
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप एक साल से गांव में नहीं पहुंचा सफाई कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी

चकरनगर। ब्लाॅक की ग्राम पंचायत गौहानी के लोग पिछले काफी समय से कीचड़ और गंदगी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कीचड़, कूड़े के ढेर और नालियों में भरा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तो दूर, बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी लगभग एक साल से गांव नहीं पहुंचा है। नियमित सफाई न होने के कारण नालियां कीचड़ से चोक हो गई हैं। इसके चलते गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण रामस्वरूप ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की चुन्नीलाल दोहरे के घर से लेकर राम नरेश राठौर के घर से होते हुए श्याम सिंह कठेरिया के घर तक सड़क कई वर्ष से खराब पड़ी है जिससे आने जाने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतों के बावजूद न तो सफाई कर्मी सफाई करने पहुंचा और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लापरवाही बरते वाले सफाईकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 27 मटरू सिंह
ग्रामीण मटरू सिंह ने बताया पूरे पांच साल हो गए उनके मोहल्ले की गली में सफाई नहीं हुयी है। यही कारण है कि गली से अब आना जाना तक मुश्किल हो रहा है।

फोटो: 28 रामस्वरूप
गोहानी निवासी रामस्वरूप ने बताया दो बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है। शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।
वर्जन

गांव में अगर सफाई कर्मी नियमित नहीं पहुंच रहा है तो वह इसकी जांच कराएंगे। गांव की सड़क के लिए प्रधान से जल्द प्रस्ताव मांगा जाएगा।
यदुवीर सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें