फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्कूल की पुरानी ईंटों से बनाई जा रही पंचायत की बाउंड्रीवाॅल

विज्ञापन
फोटो: 16:: पुरानी ईंटों से बनाई जाती विधिपुर पंचायत भवन की चाहरदीवारी। संवाद
विज्ञापन
लवेदी। महेवा की ग्राम पंचायत विधिपुर में पंचायत भवन की बाउंड्रीवाॅल का निर्माण प्राथमिक विद्यालय की पुरानी ईंटों से किया जा रहा है। मानक के अनुसार दीवाल का निर्माण न होने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि मानकविहीन बाउंड्रीवाॅल कुछ दिनों बाद ही गिरने की स्थिति में पहुंच जाएगी। पुरानी ईंटों का प्रयोग घटिया निर्माण कार्य की श्रेणी में आता है लेकिन इसपर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले को छुपाने के लिए ठेकेदार जल्दबाजी में दीवाल बनाकर उसपर प्लास्टर कराने की तैयारी में हैं।
करीब एक महीने से कायाकल्प योजना के तहत पंचायत घर की इस चारदीवारी को बनाने का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पुरानी ईंटों को जोड़ने में सीमेंट और बालू के अनुपात को भी मानक के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। ग्रामीण राजनरायन, वीरेंद्र दुबे, रमाकांत, कपिल, रानू आदि का कहना है कि बाउंड्रीवाॅल में पुरानी ईंटों के प्रयोग के मामले की प्रशासन को जांच करनी चाहिए और मानक विहीन निर्माण करने वाले ठेकेदार व इसमें शामिल अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राम गोविंद ने बताया कि पुरानी ईंटों से बाउंड्री बनाई जा रही है तो यह नियम विरुद्ध है। जिला प्रशासन इसकी जांच कराकर कार्रवाई करे। वहीं सहायक ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि अभी हाल ही में मुझे इसकी जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें