विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज
की पार्टी नेताओं ने निंदा की है। पार्टी नेताओं ने बुधवार को दमन विरोधी
दिवस मना कचहरी में धरना दिया। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश
सरकार को बर्खास्त करने और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
धरना
सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान सिंह
यादव ने कहा कि जुल्मी सरकार अधिक दिनों तक चलने वाली नहीं है।
कांग्रेसियों ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।
प्रदेश
कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रेमशंकर शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में
जंगलराज है। इनका पर्दाफाश करना है, कांग्रेसी इनसे डरने वाले नहीं हैं।
प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल यादव ने कहा कि कांग्रेसी लाठी डंडों से डरने
वाले नहीं हैं। अन्याय का विरोध करते रहेंगे।
विरोध प्रदर्शन के
बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अतुल आक्रोश दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष
फजल युसुफ खां, धर्मराज वर्मा, आशुतोष दीक्षित, सरवर अली, बलवीर सिंह
कठेरिया, पंकज यादव, रामरतन भी मौजूद रहे।