फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जलने से नवविवाहिता की मौत

Sun, 18 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जलने से सैफई रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला की मौत के बाद से ससुरालीजन लापता हैं।

सुल्तानपुर गांव निवासी लालजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह की पत्नी गुड़िया देवी (21) 8 जनवरी को जल गई थी। शनिवार की देर शाम उसकी सैफई रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे। इसी बीच शव को एंबुलेंस आदि में रखवाने के बाद ससुरालीजन वहां से भाग निकले। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतका के भाई बृजेश पुत्र बनवारीलाल निवासी बड़ागांव बाह, आगरा ने बहन के ससुरालियों पर दहेज की लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद भाई ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन लगातार उसकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। दीपावली के त्योहार पर जब वह बहन को लेने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में सोने की जंजीर, अंगूठी व पचास हजार रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर ही उसकी बहन को जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बृजेश ने पति, सास व ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। भाई ने बताया कि उसकी बहन गर्भवती थी।

पोस्टमार्टम हाउस पर ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने बताया कि गुड़िया किसी तरह से खुद जल गई थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल, फिर आगरा इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


बाद में उसे सैफई रिम्स भेज दिया गया। पुलिस भी मामले को संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष सिविल लाइन विनोद यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें