फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नौ साल पहले चोरी गया हार बरामदगी में पीतल का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 34:::
विज्ञापन


- काली बाड़ी मंदिर में हुई थी घटना, महंत ने सदर कोतवाली पुलिस से की शिकायत
- प्रभारी निरीक्षक बोले, बरामदगी के समय पीली धातु के नकली के बारे में महंत को था बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के ऐतिहासिक काली बाड़ी मंदिर में नौ साल पहले चोरी हुआ लाखों रुपये कीमत का हार कोर्ट के आदेश पर जब महंत को दो दिन पहले दिया गया तो वह पीतल का निकला। मंदिर के महंत ने इस पर आपत्ति दर्ज कराकर मामले की शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर पुलिस से न्याय मिलने पर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर करेंगे। वहीं, प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस ने बरामदगी के समय ही पीली धातु के नकली होने की जानकारी महंत दे दी थी, इसका विवरण जीडी में दर्ज है।



ऐतिहासिक काली बाड़ी मंदिर में छह मार्च, 2017 को शाम करीब आठ बजे माता देवी का सोने का हार चोरी हो गया था। उस समय सोने के हार की कीमत 62 हजार रुपये दिखाई गई थी, जो अब लाखों रुपये का होगा। मंदिर के उस समय के महंत स्वामी शिवानंद महाराज ने उस समय मंदिर परिसर में मौजूद पटी गली, चौपार-छिपैटी निवासी जयशिव दुबे पर आरोपी बनाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन ही हार बरामद कर दिया था। इसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मंदिर के महंत गुम हुए सोने के हार की रसीद दिखाएं। इस पर महंत ने तर्क दिया था कि यह सोने का हार भक्त ने माता जी को भेंट किया था, इसलिए इसकी रसीद नहीं है। इसके बाद यह मामला कोर्ट में चलता रहा। मंदिर महंत स्वामी शिवानंद महाराज की 23 मार्च, 2023 को गोलोकवासी हो गए। इसके बाद मंदिर का हार मिल नहीं सकी। इसके बाद मंदिर के महंत की जिम्मेदारी सुबोधानंद महाराज को मिली। उन्होंने माता का हार प्राप्त करने के लिए पहल की। महंत सुबोधानंद महाराज ने बताया कि दो दिन पहले कोर्ट के माध्यम से उन्हें यह हार उपलब्ध कराया गया। इस दौरान उनके साथ शहर के एक सराफा व्यापारी भी साथ में थे।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि सराफा व्यापारी ने जब बरामद हार की जांच की तो वह पीतल का मिला, जिसकी बाजार में कीमत 300 रुपये से अधिक की नहीं होगी। महंत ने सदर कोतवाली पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। वहीं, इस मामले में प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने कहा कि पुलिस सोना-चांदी नहीं बरामद करती है जबकि सफेद-पीली धातु बरामद करती है। पुलिस ने जब हार बरामद किया था तो वह नकली ही मिला था। इसकी विवरण जीडी में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें