फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में स्कूल चलो अभियान पर मंथन

Mon, 02 Mar 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र जसवंतनगर में ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापकों, संकुल प्रभारियों एवं सह समन्वयकों की बैठक ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर अनवर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें अभियान की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य अतिथि बीएसए जेपी राजपूत ने कहा कि नवीन शैक्षिक सत्र, सीबीएसई की तरह एक अप्रैल 2015 से प्रारंभ होगा तथा 31 मार्च 2016 तक चलेगा। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र तथा बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित समस्त अधिकारी-कर्मचारी अपने स्तर पर स्कूल चलो रैली, ग्राम शिक्षा समिति एवं वार्ड शिक्षा समिति की बैठक का आयोजन करेंगे।

ये लोग आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों की सूची लेकर 6 से 14 वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।

बैठक को जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान डा. सर्वेश यादव, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सतीशबाबू, खंड शिक्षाधिकारी अजीत निगम एवं रामशंकर कुरील आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्र यादव ने किया। इस दौरान राजवीर सिंह, राकेश पांडेय, नरंद्र सिंह यादव, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर विकासखंड सैफई के पूर्व प्राथमिक विद्यालय महोला से सोमवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमर सिंह यादव, प्रधान पति प्रदीप यादव, प्रधानाध्यापक आफताब हुसैन ने इसे हरी झंडी दिखाई।

रैली के जरिए लोगों से बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की गई। रैली में रमेश चंद्र, रजपाल सिंह, अमित कुमार, सलिल यादव, सुनीता देवी, अरविंद कुमार, मुके श यादव, संतोष कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें