फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: व्यापारी के उत्पीड़न का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा

विज्ञापन
फोटो 01::::बैठक करते उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के सामने तेल व्यापारी शरद अग्रवाल के उत्पीड़न का मामला उठा। उन्होंने आश्वासन दिश कि यह पूरा मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कंछल ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



यह बात उन्होंने अजय गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में शनिवार को कही। कंछल ने कहा कि प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है उनका भी यही प्रयास है कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में न हो। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।
बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर एके शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ओम रतन कश्यप, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित हरि गोपाल शुक्ला, राकेश कुमार जैन, शिवकुमार सिंह चौहान, राजीव कुमार पाल, अवधेश दुबे और रमेश जैन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें