फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किए घोषित मंडल अध्यक्ष

Mon, 16 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
महेवा में भाजपा के मंडल अध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने आगामी चुनाव को जीतने का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि घर- घर जाकर केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें।  पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने का कार्य करें।
विज्ञापन



बैठक में जिलाध्यक्ष ने रणवीर सिंह भदौरिया को ब्लाक बढपुरा, प्रभात दीक्षित को पुराना शहर, राहुल राज सिंह वर्मा को ताखा से मंडल अध्यक्ष घोषित किया। सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह सर्वसम्मति से अपनी कार्यकारिणी अतिशीघ्र घोषित करें।

मंडल अध्यक्षों की घोषणा पर कृपा नारायण तिवारी, अजय धाकरे, शिवाकांत चौधरी, विवेक सिंह भदौरिया, प्रशांत मिश्रा, अखिलेश कुमार शर्मा, अमर पाल तोमर, रामकुमार चौधरी, रमेश राजपूत, जयवीर सिंह भदौरिया, करन सिंह राजपूत, दिवारी लाल राजपूत आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें