फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोप मुलू। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
लवेदी। लवेदी थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को लखना-चकरनगर मार्ग के सब्दलपुर आईटीआई के पास से गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म का आरोपी कहीं भागने की फिराक में खड़ा था।
विज्ञापन

लवेदी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस टीम सूचना पर लखना-चकरनगर मार्ग के ग्राम सब्दलपुर पहुंची। यहां पर खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछाकर उसे आईटीआई के पास पकड़ लिया।
पकड़ा गया युवक दुष्कर्म का आरोपी मुलू चौहान निवासी चिंडौली निकला। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान उसने दुष्कर्म करने की बात कबूल की। ज्ञात हो कि आरोपी ने सोमवार शाम को खेत से घर जा रही किशोरी को सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसकी पिटाई की थी। आरोपी मुलू का साथी शिवम मेड़ पर खड़े होकर ग्रामीणों से उनकी निगरानी कर रहा था। पुलिस बुधवार को सह आरोपी शिवम कुशवाहा को नबादा चौराहे से गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें