फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बराबरी पर छूटीं झंडा कुश्ती, झंडी कुश्ती साेनू पहलवान ने जीती

विज्ञापन
फोटो: 38 दंगल में दांव पेच दिखाते पहलवान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
फोटो: 38 दंगल में दांव पेच दिखाते पहलवान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन

= बढ़पुरा के नगला गौर में चल रहे दो दिवसीय दंगल का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला गौर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित दंगल में दूसरे दिन बुधवार को इटावा, फिरोजाबाद, ग्वालियर, आगरा, दिल्ली और हरियाणा समेत कई स्थानों से आए पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाया। कुश्तियां देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

दंगल के दूसरे दिन 21-21 हजार रुपये की झंडा कुश्तियां कराई गईं। पहली झंडा कुश्ती में आर्मी के सूरज पहलवान और फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान आमने-सामने हुए। दोनों के बीच काफी देर तक कड़ा मुकाबला चला, लेकिन कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला और कुश्ती बराबरी पर छूट गई। दूसरी झंडा कुश्ती में हरियाणा के हरदीप पहलवान और फिरोजाबाद के नीतू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने दांव-पेच आजमाए, लेकिन यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। वहीं 11 हजार रुपये की झंडी कुश्ती में सोनू पहलवान और दिल्ली के बॉबी पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सोनू पहलवान ने जीत हासिल की। इसके अलावा अन्य पहलवानों के बीच भी कई कुश्तियां कराई गईं। रेफरी की भूमिका ब्रह्मलाल और आनंदपाल सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें