फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: उद्योग लगाने के लिए राजस्व की जमीन दिलाने का मुद्दा छाया

Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
- उद्योग बंधु की बैठक में बिजली की समस्या का मुद्दा उठा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। उद्योग बंधु की बैठक में बुधवार को उद्योग लगाने के लिए जमीन दिलाने और बिजली संकट का मुद्दा छाया। एडीएम ने उद्यमियों की सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



विकास भवन के प्रेरणा सभागार में बुधवार को उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सभी की समस्याएं सुनीं। व्यापारी भारतेन्दु भारद्वाज और अमित वर्मा ने कहा कि शासन की ओर से आदेश हैं कि जिन उद्यमियों के पास औद्योगिक इकाई लगाने के लिए जमीन नहीं है। उन्हें राजस्व की खाली पड़ी जमीन को लीज पर उपलब्ध कराया जाए, लेकिन काफी दौड़ भाग के बाद भी इस काम में तेजी नजर नहीं आ रही है। उद्यमी शहंशाह वारिसी ने बताया कि बिजली की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि उनकी फैक्ट्री में हाईवोल्टेज की वजह से दो बार तार जल चुके हैं। मजबूरी में तार बदलवाने पड़े। ऐसे में चेकिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों ने केबिल बदलकर मीटर बाईपास करने की बात कहकर जुर्माना लगा दिया, यह पूरी तरह गलत है। इस तरह उद्यमियों और व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों ने बैंकों की ओर से आने वाली परेशानी का भी मुद्दा उठाया। कहा कि बैंकें लोन करने में अभी भी आनाकानी कर रही हैं। उनकी ओर से किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है। एडीएम ने सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार राजकुमार, उद्योग उपायुक्त सुधीर कुमार, उद्योग मित्र, व्यापारी आलोक दीक्षित, शशांक भारद्वाज, शमसुद्दीन, सीमा, धर्मेंद्र, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें