फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शिखा, जिज्ञासा और निवि रहीं विजेता

Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25::::दौड़ प्रतियोगिता में भागीदारी करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन




शिखा, जिज्ञासा और निवि रहीं विजेता

- केंद्रीय विद्यालय की रीजनल खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम



संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। केंद्रीय विद्यालय संगठन की आगरा परिक्षेत्र की खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन शिखा, जिज्ञासा और निवि ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में बाजी मारी।



सैफई स्पोट्र्स कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा सैफई के एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव केंद्रीय विद्यालय आगरा रीजन के सहायक आयुक्त राजकुमार तथा प्राचार्य राजगुरु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग स्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताएं तीन दिन चलेंगी। इसमें आगरा रीजन की केंद्रीय विद्यालयों की टीम में भागीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले दिन तैराकी 200 मीटर फ्रीस्टाइल में बाबूगढ़ की जिज्ञासा ने पहले स्थान पर रहीं। 3000 मीटर की दौड़ में मथुरा कैंट की शिखा कुमारी प्रथम, आगरा की ज्योति द्वितीय तथा मुरादनगर की ईशु संजय कुमार तीसरे स्थान पर रही। निशानेबाजी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में एयर पिस्टल में केंद्रीय विद्यालय गाजियाबाद की निवि रोहतगी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं केंद्रीय विद्यालय आगरा तनु दूसरे स्थान पर रही। केंद्रीय विद्यालय मेरठ की याशिका तीसरे स्थान पर जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें