इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ नवोदिता ने पाठकपुरा गांव की एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए करीब 40 हजार रुपये की आर्थिक और भौतिक सहायता प्रदान की। उनके इस कार्य को काफी सराहा गया। संस्था की ओर से बताया गया कि कन्या के पिता का पिछले वर्ष एक दुर्घटना में देहांत हो गया था। इसके बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। ग्रुप ने कन्या और उसके परिजनों को साईं मंदिर पक्का तालाब बुलाकर सहायता सामग्री भेंट की। कन्या के परिवार को सामान और पांच हजार रुपये नकद दिए। इस दौरान ऊषा यादव, कोऑर्डिनेटर आशा अवस्थी, अध्यक्षा नीतू यादव छवि गुप्ता, अर्चना सिंह, स्नेह यादव, कल्पना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद