कुंवरपुर कुर्छा गांव में बुधवार को झोपड़ी में आग लगने से पांच लोगों के घरों का सामान जल गया। एक भैंस की भी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार ने नुकसान का आंकलन किया।
कुंवरपुर कुर्छा गांव निवासी कल्लू सिंह की झोपड़ी में दोपहर 12 बजे आग लग गई। हवा चलने के कारण आग विकराल हो गई और सोमवती , दुर्गेश, गुलजारीलाल समेत पांच लोगों की झोपड़ियां भी जलने लगीं।
परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से नलकूप चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना पर नायब तहसीलदार संदीप सिंह ने नुकसान का जायजा लिया।
कल्लू के घर के बाहर झोपड़ी में इंजन, आटा चक्की के अलावा भूसा, घरेलू सामान जल गया। जगदीश की भैंस जलकर मर गई। नायब तहसीलदार ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।