फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शुरू हुई तपन, नौ दिन में सात डिग्री चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इस बार फरवरी में ही मार्च सी तपिश का अहसास हो रहा है। स्थिति यह है कि पिछले नौ दिनों के भीतर दिन का पारा सात डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ा है। जहां जनवरी के अंत तक लोग स्वेटर और जैकेट पहने नजर आ रहे थे, वहीं अब दोपहर की धूप उन्हें चुभने लगी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक फरवरी को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम पारा आठ डिग्री पर था। महज नौ दिनों के भीतर सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यानी नौ दिनों में दिन के तापमान में 7.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
तापमान में अचानक आई इस तेजी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि फरवरी में ही पारा इसी तरह बढ़ता रहा, तो गेहूं की फसल समय से पहले पक सकती है जिससे दानों के आकार और पैदावार पर असर पड़ने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि फिलहाल तीन दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। इसके साथ ही तेज धूप चुभन का कारण बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें