फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज में कर्मचारियों के हाथ पैर बांधकर लूटपाट

Tue, 12 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन से ज्यादा सशस्त्र बदमाशों ने सैफई बनामई हाईटेंशन लाइन का तार काटकर इलाके में अंधेरा कर दिया। इसके बाद कोल्ड स्टोरेज पर धावा बोलकर वहां तैनात गेट मैन व दो मशीन मैन कब्जे में लेकर मोबाइल व सात हजार रुपया लूट लिया। दोनों को हाथ पैर बांधकर मशीन रूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोरेज से कई विद्युत उपकरण उनके कीमती पार्ट्स तथा ट्रांसफार्मर  से तेल निकालकर वाहन में लादकर बदमाश फरार  हो गए। यह वारदात रविवार की रात बैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव रायनगर स्थित राधा बल्लभ कोल्ड स्टोरेज में हुई। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

गांव रायनगर के राधा बल्लभ कोल्ड स्टोरेज में रविवार की रात तकरीबन 9:30 बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए। वहां तैनात गेट मेन तथा दो मशीन मैन को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। दो मोबाइल व मशीन मैन हरवीर सिंह से सात हजार रुपया नकद लूटने के बाद दोनों के हाथ पैर बांधकर मशीन रूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने कोल्ड स्टोर में लगे दो बड़े बैटरा खोल लिए। इसके बाद ट्रांसफार्मर खोलकर लगभग तीन सौ लीटर तेल निकालकर ड्रमों में भर लिया। वहां लगीं मशीनों से कीमती उपकरण व पार्ट्स खोलकर सारे सामान को चौपहिया वाहन में लादकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बेखौफ होकर दो घंटे तक लूटपाट की। 

इस दौरान दो बदमाश बंधक कर्मचारियों के पास असलहे लेकर डटे रहे। बदमाशों के जाने के काफी देर बाद बंधक कर्मचारी अवधेश, सुघर सिंह व हरबीर ने किसी तरह अपने को बंधन मुक्त किया और गांव में जाकर कुछ लोगों को जगाकर घटना के बारे में जानकारी दी।

इस बीच कोल्ड स्टोर के मालिक अनिल प्रताप यादव को सूचना दी गई। अनिल प्रताप ने तुरंत थाना बैदपुरा पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही रात तकरीबन दो बजे बैदपुरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें