फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बरात में दूल्हे के भाई ने की हर्ष फायरिंग, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सिंह में गुरुवार रात बारात चढ़ते समय दूल्हे के भाई (फौजी) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। इसमें गांव के ही किशोर को गोली लग गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सैफई में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दूल्हे के भाई पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सिंह में अनार सिंह के यहां गुरुवार रात मैनपुरी के थाना बेबर स्थित नगला केहरी से बरात आई थी। वरमाला के लिए बरात चढ़ रही थी। उसी समय दूल्हे विवेक कुमार सिंह के फौजी भाई सोनू सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली पास में ही खड़े गांव के ही आयुष कुमार (17) के कमर के नीचे जा लगी।
ग्रामीणों ने किसी तरह हर्ष फायरिंग कर रहे आरोपी को पकड़कर चौबिया पुलिस के पुलिस सुपुर्द कर दिया। साथ ही घायल आयुष कुमार को सैफई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया है कि हर्ष फायरिंग की वजह से शादी समारोह का कार्यक्रम बंद हो गया था। सुबह 10 बजे के बाद शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया। वहीं, चौबिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया है कि हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी सोनू सिंह फौज में तैनात है। भाई की शादी में छुट्टी पर घर आया था। परिजन की शिकायत पर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें