फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बरात वाले दिन जेल गया दूल्हा, भाई भी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बरात से एक दिन पहले जीजा पर चाकू से हमला करने के आरोपी दूल्हे और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को हसन की बरात जानी थी, लेकिन शादी की खुशियों के बीच उसे जेल जाना पड़ा। आरोप है कि जादू-टोने के विवाद में जीजा गयासुद्दीन खलीफा पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल गयासुद्दीन का आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद छोटी मस्जिद के पास रहने वाले गयासुद्दीन (37) की पत्नी साबरीन ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुसना और उसकी मां नसीम दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर हुसना का भाई हसन, छोटी और फैसल घर में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने उनके पति गयासुद्दीन को जान से मारने की नीयत से सीने और आंख के पास चाकू मार दिया। वहीं, गयासुद्दीन का आरोप था कि उनकी पत्नी पर जादू-टोना कराया जाता है। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था।
घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद परिजन घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गयासुद्दीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। रविवार को हसन की बरात जानी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि साबरीन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी हसन और उसके भाई छोटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें