फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 06 Jul 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव पंखे के कुंडे से दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगला खुशहाली गांव निवासी मोहिनी (18) पुत्री दिनेश बाबू जाटव ने बुधवार दोपहर एक बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फंदे पर लटका देख युवती के बाबा ने पुलिस को सूचना दी। युवती अपने बाबा जगदीश कुमार के पास रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। उसके पिता का कुछ समय पहले देहांत हो चुका है। मां हीरावती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में भरथना में तैनात है और वह वहीं रहती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें