फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कूड़े में लगी आग सब स्टेशन तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा हाईवे के पास स्थित बिजली सब स्टेशन परिसर की दीवार के पीछे कूड़े में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख सब स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने सूचना पुलिस व दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने बिजली कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सबस्टेशन के पीछे मंगलवार दोपहर अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह देख मौजूद कर्मचारी, लाइन मैन, एसएसओ आग बुझाने के लिए दौड़े। जिस जगह आग लगी थी उसके पास में ही बकेवर देहात का मशीन रूम है। बिजली कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी। सूचना पर दमकल के आने पर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। आग जिन झाड़ियों में लगी थी उन्हें कुछ दिन पहले ही जेई ने कटवाया था।
इसपर एसडीओ ने उनपर मनमानी का आरोप लगाते हुए नोटिस देकर जवाब भी मांगा था। बताया गया कि आग सब स्टेशन के कमरे में रखे कबाड़ तक पहुंच गई जिससे कुछ कबाड़ भी चपेट में आ गया। एसडीओ बकेवर संत कुमार वर्मा ने बताया कि आग लगने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। आग हवा के कारण कबाड़ के कक्ष तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें