फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण का मतदान कल, तैयारियां पूरी

Wed, 07 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान नौ अक्तूबर है। इस बाबत प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अति संवेदनशील प्लस श्रेणी भी तैयार की गई है। प्रथम चरण के तहत भरथना और ताखा ब्लाक में होने वाले मतदान को लेकर कुल 22 अति संवेदनशील प्लस केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक-एक दरोगा के साथ साथ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा अति संवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।   
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण में ताखा व भरथना ब्लाक के जिला पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए मतदान  9 अक्तूबर को होना है। इसके अलावा भरथना ब्लाक क्षेत्र में आने वाली महेवा ब्लाक की जिला पंचायत सदस्य के तृतीय वार्ड का भी मतदान कराया जाएगा।

भरथना ब्लाक में कुल 114 मतदान केंद्र हैं। इसमें  नौ अतिसंवेदनशील प्लस, 70 अति संवेदनशील व  9 संवेदनशील केंद्र हैं। वहीं ताखा ब्लाक में कुल 85  मतदान केंद्र हैं। इसमें 13 अति संवेदनशील प्लस, 46 अति संवेदनशल तथा 25 संवेदनशील केंद्र हैं। अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के मतदान केंद्रों पर एक एक दरोगा तो तैनात रहेगा साथ ही बूथों के आधार पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। अति संवेदनशील केंद्रों के प्रत्येक बूथ पर दो सशस्त्र सिपाहियों के साथ होमगार्ड व चौकीदार तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

प्रथम चरण के मतदान में इतना लगेगा फोर्स

पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी साथ ही उन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा। लल्लन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें