फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप और बदली में चलती रही पूरे दिन आंख मिचौली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वसंत पंचमी का पर्व करीब आने से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लगातार 12 दिन तक पूरे दिन निकलने वाली खिली धूप शुक्रवार को आसमान में हल्की बदली होने की वजह से कमजोर पड़ गई। बदली और धूप की आंख मिचौली का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

इस वजह से गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तथा न्यूनतम 11 डिग्री रहा। एक दिन पहले के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री व न्यूनतम में दो डिग्री की कमी रही। वसंत पंचमी का पर्व 16 फरवरी को है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर जायसवाल के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। फरवरी में रुक-रुक कर बारिश के कुछ दौर आते रहते हैं, जिससे अधिकांश फसलों को फायदा होता है। इस बार मौसम लगभग पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन

एक जनवरी से 10 फरवरी के बीच सामान्य से 92 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। यह सप्ताह भी उत्तर प्रदेश के लिए शुष्क मौसम वाला ही रहेगा। इस सप्ताह सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है।
मौसम है शुष्क, करते रहें सिंचाई
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोत्तरी को देखते हुए फसलों की सिंचाई करते रहें। सब्जियों की फसल में इस समय चेपा कीट का प्रकोप बढ़ सकता है। रोकथाम के लिए सब्जियों की तुड़ाई के बाद इमिडाक्लोप्रिड का छिड़काव 0.5 मिली प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। छिड़काव के एक सप्ताह तक सब्जियों को न तोड़ें।
आगामी फसलों के लिए खेत करें तैयार
प्याज की फसल में यदि थ्रिप्स का प्रकोप देखने को मिल रहा हो तो कानफिडोर 0.5 मिली प्रति तीन लीटर पानी में घोलें और तीन टीपोल जैसे चिपकने वाले पदार्थ को मिलाएं व छिड़काव करें। आगामी फसलों के लिए खेतों को तैयार करना शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें