फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की इनकम बढ़ाने पर रहेगा जोर

Tue, 26 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को एक साथ स्वागत और विदाई समारोह आयोजित हुए। मुख्यमंत्री के चचेरे भाई और नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव अपनी मां निवर्तमान अध्यक्ष प्रेमलता यादव और पिता वरिष्ठ सपा नेता राजपाल सिंह यादव के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने जिला पंचायत की इनकम बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि एक साल के भीतर इनकम बढ़ोतरी के साथ जनता को भी फायदा मिलने लगेगा।
विज्ञापन


 एएमए एसके वर्मा की अगुवाई में पंचायत परिवार ने अंशुल यादव का बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के 10 वर्षीय कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए विदाई की गई। सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाया गया और प्रतीक चिंह भेंट भेंट किया गया।

गौरतलब है कि गत 14 जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ लेने के बाद अंशुल यादव ने सोमवार को अपने कार्यालय का रुख किया। गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व वह अपने परिवार के साथ दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पंचायत के दफ्तर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर दफ्तर को फूलमालाओं एवं गुब्बारों से सजाया गया।
विज्ञापन


स्वागत सत्कार के बाद अंशुल यादव ने कागजातों पर दस्तखत कर प्रशासनिक कार्य शुरू किए। इस मौके पर समूचे स्टाफ ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव को फूलमालाएं पहनाई और अपना परिचय दिया। उन्होंने कहा कि जिले की पंचायत प्रदेश की सबसे बेहतर पंचायत है।

 इसे और ऊंचाईयों पर ले जाना है। इसमें सभी का पूरा सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि वह जनता की अपेक्षा के अनुसार कुछ नया करके दिखाना चाहते हैं। जिससे यह जिला पंचायत प्रदेश भर में सबसे अलग पहचान बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें