फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आधी रात तेल मिल पर बिजली विभाग टीम ने की छापेमारी

Thu, 13 Jul 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। गांव सिरसा में बुधवार देर रात बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की। संचालक के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने सिरसा स्थित सचिन कुमार की अभय मस्टर्ड ऑयल मिल पर छापा मारा। तेल मिल को कटिया डालकर विद्युत चोरी से चलाया जा रहा था। जांच में पता चला कि तेल मिल ने सात किलो वाट विद्युत को चोरी किया जा रहा था। मिल मालिक के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज का जुर्माना लगाया गया। अधिशासी अभियंता समरनाथ ने बताया की तेल मिल के मालिक की ओर से विद्युत कनेक्शन होने के बाद भी कटिया डालकर मिल चलाने की सूचना मिल रही थी। इस पर मिल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें