नोट:::::सर, देर शाम का मामला है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, हंगामा
क्रासर
- शहर के एक अस्पताल में युवती को दिखाने गए युवक के बदला नाम पर्चे पर लिखवाने पर हुआ शक
- सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, युवती की मां ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के एक क्लीनिक पर युवती को दिखाने गए युवक ने उसका नाम दूसरे धर्म से पर्चे पर लिखा दिया। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद ओर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवती की मां ने बेटी का दूसरे धर्म के कागजात बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नुमाइश चौराहे के पास स्थित एक क्लीनिक पर गुरुवार शाम एक युवक एक जानने वाली युवती को दिखाने के लिए गया था। बताते हैं कि उसने पर्चे में उसका नाम दूसरे धर्म से जोड़ते हुए लिखा दिया। पर्चा लिखने वाले व्यक्ति को शक होने पर उसने हिंदू संगठनों को जानकारी दी। इस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करके आरोपी के साथ मारपीट करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की मां ने थाने में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि युवक उनकी बेटी के दूसरे धर्म के कागजात बनवाकर फर्जी टेस्ट कराना चाहता था। क्लीनिक से सूचना मिलने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।