फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 50 शैया अस्पताल के डॉक्टर ही बीमार, मरीजों का कैसे हो इलाज

विज्ञापन
फोटो: 8 बकेवर के 50 शैया अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे के 50 शैया अस्पताल के एक के बाद एक डॉक्टर के बीमार होने से मरीजों काे अस्पताल में इलाज के लिए लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। शनिवार को एक और डॉक्टर के 17 तारीख तक के लिए मेडिकल अवकाश पर चले जाने से व्यवस्थाएं और बिगड़ गई हैं। अब इस 50 शैया वाले अस्पताल में सीएमएस सहित सिर्फ दो डॉक्टर ही बचे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन तीन सौ से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। इसके अलावा, इमरजेंसी में भी रोजाना 15 से 20 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई बार एक साथ दो-तीन दुर्घटना में घायल लोग भी शामिल होते हैं। एक के बाद एक डॉक्टरों के मेडिकल अवकाश पर जाने से कस्बे के 50 शैया अस्पताल में डॉक्टरों का भारी टोटा हो गया है। शनिवार को एनेस्थीसिया के डॉ. अजय मौर्य बीमारी के चलते 15 दिन के मेडिकल अवकाश पर चले गए।
इसके चलते अब यहां सिर्फ सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी व बालरोग विशेषज्ञ डॉ. तैयब ही अस्पताल में शेष बचे हैं। इससे पूर्व अस्पताल के दोनों ईएमओ भी मेडिकल अवकाश पर हैं। अब सिर्फ दो डॉक्टरों के सहारे अस्पताल की तीन सौ मरीजों की ओपीडी व 24 घंटे इमरजेंसी सेवा रह गई। डॉक्टरों के टोटे से सीएमएस रात के समय इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे हैं। वहीं दिन में ओपीडी भी देख रहे हैं। इस समस्या पर सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि वह लगातार उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा रहे हैं और अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती किए जाने की मांग की है। अभी तक किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन

.....................................
नहीं हो पा रहे पुलिस के मेडिको लीगल
50 शैया अस्पताल में ईएमओ व अन्य चिकित्सक न होने से थाना पुलिस के मेडिको लीगल नहीं हो पा रहे हैं। अस्पताल में बकेवर व लवेदी दोनों थाना क्षेत्र में होने वाले विभिन्न मामलों के लोगों को लेकर मेडिको लीगल कराने पुलिस कर्मी आते हैं लेकिन अस्पताल में काफी दिनों से कोई एमबीबीएस डॉक्टर नहीं होने के कारण मेडिको लीगल नहीं हो पा रहे हैं। इसके कारण पुलिस को भी मेडिको लीगल के लिए जिला मुख्यालय ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें