फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7712प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद

विज्ञापन
फोटो संख्या 08- ग्राम पंचायत आलमपुर बिबौली में बीडीसी मतपत्र पर चुनाव चिंह कम होने की शिकायत मिलने - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
तेज धूप के बावजूद पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। शाम पांच बजे तक 1624 बूथों पर शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

इसके साथ ही 4076 ग्राम प्रधान, 1260 ग्राम पंचायत सदस्य, 2156 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 220 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद हो गया। देर शाम तक पोलिंग पार्टियों में मतपेटियां स्ट्रांग रूमों में जमा कर दीं।
ज्यादातर बूथों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथों को सैनिटाइज भी कराया गया।
विज्ञापन

सुबह तो सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का पालन दिखा लेकिन जैसे जैसे भीड़ बढ़ती गई कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी बढ़ती गई।
गर्मी के बावजूद मतदाताओं ने पूरा जोश उत्साह दिखाया। कई मतदान केंद्रों पर छाया पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होते हुए भी मतदाता धूप में लाइन लगाकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
भरथना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आलमपुर बिवौली क्षेत्र पंचायत के वार्ड नंबर 65 में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां तीन प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न वाला बैलट पेपर पहुंच गया। बूथ संख्सा 197 और 199 पर प्रत्याशी से आपत्ति दर्ज कराई।
इस पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैलट पेपर मंगाया गा। इससे मतदान दो घंटे 10 मिनट देरी से शुरू हो सका। सैफई क्षेत्र के कुइया ग्राम पंचायत में मतदान केंद्र पर गड़बड़ी की सूचना मिलने पर एसएसपी डा ब्रजेश कुमार सिंह ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। इस ग्राम पंचायत में चुनाव पूर्व दो पक्षों में झगड़ा हो गया था।
कई बूथों पर छाया व पानी की व्यवस्था नहीं की गई थी। गर्मी में लाइन लगाकर खड़े मतदाताओं के चेहरे से पसीना टपक रहा था। महेवा ब्लॉक के ग्राम बिजौली, मड़ौली, लखना देहात, चंद्रपुरा निहाल सिंह आदि बूथों पर मतदाताओं खुद को गमछे व दुपट्टे के सहारे धूप से बचाया।
मल्होसी गांव में स्थित प्राथमिक पाठशाला में बनाए गए मतदान केंद्र परिसर में स्थित रसोई घर मे पोलिंग पार्टी के लिए खाने बनाने के दौरान अचानक गैस चूल्हे की पाइप लीकेज हो गया। आग की लौ तेज होने से पास में रखे गद्दे और खड़ी साइकिल जलने लगी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों व अन्य ग्रामीणों ने मुस्तेदी दिखाते हुए पानी,मिट्टी डाल कर काबू पाया। महिला रसोइया रानी देवी ने बताया कि खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। सह महिला रसोईया शिल्पी देवी की साइकिल जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें