फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से युवक की मौत

Sat, 04 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को एक युवक नहर में डूब गया। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 11 बजे गांव जोधपुरा निवासी उदय सिंह राजपूत का पुत्र अनुराग राजपूत (18) अपने दोस्तों के साथ कल्यानपुर नहर पुल के पास नहर में नहाने गया था। अचानक पैर फिसल जाने से वह नहर में डूब गया। साथ में नहा रहे दोस्तों ने आसपास आवाज लगाई। इस पर कल्यानपुर गांव के लोग युवक को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

इलाकाई लोगों ने नहर में उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। जानकारी होने पर परिजनों के साथ आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा भी हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने भी नहर में डूबे युवक की तलाश कराई।
विज्ञापन


करीब चार घंटे बाद शव बरामद हुआ। शव देखकर मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि युवक के गांव में शनिवार को ग्रामीणों के सहयोग से अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारा होना था।

उसकी ओर से भी सहयोग किया गया था और वह अपने दोस्तों के साथ भंडारे की तैयारियों में जुटा था। इसी बीच वह अचानक दोस्तों के साथ नहर में नहाने चला गया और इतना बड़ा हादसा हो गया। घटना से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें