फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी के पास झाड़ियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी खेड़ा में नहर पटरी के पास झाड़ियों में एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

रास्ते के गुजर रहे ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटके होने की सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी खेड़ा निवासी रामस्वरूप का 25 वर्षीय पुत्र तिलक सिंह मंगलवार की शाम घर से बिना बताए कहीं चला गया था। देर रात तक जब वह लौटकर घर नहीं आया तो बुधवार की सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

परिजनों ने युवक के गायब होने की सूचना पुलिस को भी दे दी थी। बुधवार की दोपहर तिलक सिंह का शव गांव के पास नहर पटरी के किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब पेड़ पर शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर आईटीआई चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
मृतक शादीशुदा था और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें