फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक का शव फंदे से लटका मिला

Fri, 23 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नं 17 घर के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

फोटो 18:::जितेंद्र पाल फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। गांव नगला खूबी में एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों को उसका शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया गृह कलह में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव नगला खूबी निवासी जितेंद्र पाल (28) पुत्र विनोद पाल गुरुवार शाम को खाना खाकर परिजनों के साथ घर पर सोने के लिए चला गया। रात के समय वह चुपचाप छत से उतर कर नीचे आया और कमरे में लगे फैन बॉक्स में रस्सी का फंदा डालकर उससे लटक गया। शुक्रवार सुबह पत्नी रागिनी सोकर जागी।
विज्ञापन

नीचे आई उसने पति को घर के कमरे में छत के फेन बॉक्स फांसी के फंदे से लटकता देखकर देखा। पति को लटका देख तो उसकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जितेंद्र पाल घर का इकलौता बेटा था। पुत्र राज, पुत्री आशी तथा पत्नी रागिनी देवी, मां सुमन देवी रोकर बुरा हाल है। मृतक खेती-किसानी कर अपने परिवार को पाल रहा था। थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि युवक ने गृहक्लेश के कारण फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें