फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गली बनाने पहुंचे ठेकेदार व सचिव को ग्रामीणों ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नागरी लोलपुर गांव में बिना गली को बनवाए भुगतान करा लेने की खबर अमर उजाला में बुधवार को प्रकाशित होने के बाद गली का निर्माण कराने पहुंचे ठेकेदार और सचिव को ग्रामीणों ने काम करने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अब मामले की जांच होने के बाद ही गली का निर्माण करने दिया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारी व ठेकेदार मौके से वापस लौट गए।
विज्ञापन


महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागरी लोलपुर में एक गली का निर्माण हुए बिना ही एक लाख 45 हजार रुपए की धनराशि चार माह पूर्व कार्यदायी संस्था को भुगतान कर दी गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से की थी। इसकी खबर को अमर उजाला ने 31 दिसंबर बुधवार के संस्करण में गली का काम अधूरा, भुगतान हो गया पूरा शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद उसी दिन ठेकेदार और पंचायत के अधिकारी हरकत में आए और अपने साथ निर्माण सामग्री लेकर गली बनाने के लिए गांव में पहुंच गए। जब इस बात की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य करने का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मामले की जांच एडीओ पंचायत के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर नहीं कर लेती तब तक गली का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। गांव के लोगों का कहना है कि इसी तरह से गांव में अधिकतर चकरोडों का कार्य कराए जाने के नाम पर धनराशि का बंदरबांट किया गया है। जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ। नागरी लोलपुर ग्राम पंचायत सचिव शिववीर सिंह सेंगर ने बताया कि बुधवार को गली का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने नहीं करने दिया है। काम का इस्टीमेट करीब तीन लाख का है। जिसमें प्रधान के कहने पर रनिंग काम के मटेरियल का भुगतान कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें