फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मारपीट में थाने लाई गई महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के इटगांव में जमीन और घर की गैलरी से निकलने के रास्ते को लेकर सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने झगड़े में शामिल अभिलाख सिंह, उनकी पत्नी सीता देवी, बहू पूजा पत्नी गौरव और दूसरे पक्ष से सतेंद्र सिंह, उनकी पत्नी सुलोचना और भाई चरण सिंह को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी से पहले सतेंद्र सिंह की पत्नी सुलोचना (40) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि झगड़े में पकड़े गए लोगों का मेडिकल कराने के लिए पुलिस गई थी। एक महिला का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन


यह पूरा विवाद इटगांव निवासी जवाहर सिंह के बड़े बेटे अभिलाख सिंह और छोटे बेटे सतेंद्र सिंह के बीच घर की गैलरी से निकलने के रास्ते और जमीन को लेकर उपजा। दोनों भाइयों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। झगड़े की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना फ्रेंड्स कॉलोनी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सभी को हिरासत में लिया और नियमानुसार कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें