चकरनगर। क्षेत्र के गांव सिंडोस में दंगल का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश से आए कांग्रेस के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। समीपवर्ती प्रदेशों के 100 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। सैकड़ा पहलवानों के बीच मल्लयुद्ध हुआ। झंडा कुश्ती का मुकाबला बराबरी पर रहा।
कुश्ती में मुरैना के राधेश्याम ने आगरा के सौरभ, जांगरा के सुनील फौजी ने मुरैना के अनुज को, मेंहगांव के शिवम ने आगरा के अंकेश बराहा को, मिटहटी के आंशू ने शिकोहाबाद के मंशूर को, हाथरस के टीटू ने गोहद के देवा, भिंड के मंजेश ने उमरेठ के विजय, मुरैना के अन्नू ने भिंड के रवि, सिंडौस के हिमांशु ने अजीत की गढ़िया के अभिषेक को पटखनी दी। अचलपुरा के गौरव ने मुरैना के राम बल्लभ, मुरैना के प्रतीक ने अचलपुरा के अनिल, फिरोजाबाद के अन्नू ने कंधेशी के दीपू को हराया।
वहीं, फिरोजाबाद के अन्नू ल गोरमी के शनि, आगरा के राहुल व मेहगांव के मनोज, आगरा की कामिनी व मिटहटी के बंटी, भिंड के शनि व सिंडौस के हिमांशु के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर रहा। दंगल की अंतिम कुश्ती भिंड के गौरव व ग्वालियर के जीतू के बीच हुई जो बराबरी पर रही। कमेटी में बेटालाल, महाराज सिंह, किशनवीर सिंह, ग्राम प्रधान सज्जन सिंह, सत्येंद्र सिंह, मनोज सिंह रहे।