फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने की स्कूल कैंपस की सफाई

Sun, 06 Mar 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सफाई की शपथ दिलाते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टीचर्स क्लब उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘क्लीन कैंपस ग्रीन कैंपस’ अभियान के तहत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय वैदपुरा में कैंपस की साफ सफाई की गई। झाड़ियों को हटाया गया। साथ ही जुलाई में पौधरोपण की तैयारी की गई।
विज्ञापन


बाद में बच्चों साफ सफाई की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विकास खंड सैफई के खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों का मार्गदर्शन और उत्साह वर्द्धन किया।  उन्होंने बच्चों को सफाई से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया।

साथ ही उन्हें घर, विद्यालय और पास पड़ोस को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवार अहमद, क्लब के महामंत्री अवनींद्र सिंह जादौन, जिला संयोजक प्रांजल कुमार दुबे , सैफई कोआर्डिनेटर ललित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें