बकेवर। महेवा में कानपुर इटावा नेशनल हाईवे पर पंचशील होटल के पास सोमवार शाम सात बजे एक कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पलट गई। कार में दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि दूसरी ओर से कोई वाहन नहीं आ रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस ने घायलों को तुरंत महेवा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान अतुल चौबे निवासी चौगुर्जी इटावा के रूप में हुई है। वह अपने एक साथी के साथ कानपुर से इटावा लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।