फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तीसरी आंख’ देखने के लिए निकले डीएम

Thu, 04 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी आवास के बाहर युवक की दिनदहाड़े हत्या पर हुई किरकिरी के बाद पुलिस ने कचहरी की सुरक्षा को लेकर कई कड़े कदम उठाए हैं। सभी गेटों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ डीएम ‘तीसरी आंख’ देखने के लिए निकले और उन्हें कई दिशा-निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि वारदात के बाद से कचहरी के सभी गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

एसएसपी आफिस की ओर आने वाले गेट पर तो मेटल डिटेक्टर से चेकिं ग करने के बाद केवल पैदल ही लोगाें को प्रवेश दिया जा रहा है। डीएम आफिस के ठीक सामने दीवार पर एक कैमरा लगाया गया है। इससे वहां होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा उत्तर दिशा की और प्याऊ के पास दो कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम कोर्ट व एनआईसी के सामने पुराने कचहरी भवन और खाद्य विभाग के आफिस के कार्नर पर भी एक-एक कैमरे लगाए गए हैं। इससे दक्षिण दिशा में खुलने वाले कोर्ट के गेट तक नजर रखी जा सकेगी।

एनआईसी गेट के सामने लगे कै मरे से एनआईसी तथा डूडा आफिस पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उपभोक्ता फोरम के ठीक सामने लगा कैमरा हवालात तथा एसएसपी आवास की ओर खुलने वाले कचहरी के गेट पर निगाह रखेगा।

डायट के सामने खुलने वाले कचहरी के गेट पर होने वाली गतिविधियों को कैद करने के लिए संयुक्त कार्यालय पर कैमरा लगाया गया है। कचहरी परिसर में लगाए गए एक दर्जन से अधिक कै मरों के डायरेक्शन देखने के लिए डीएम डा. नितिन बंसल दोपहर करीब 12 बजे निकले।

उनके साथ एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र, उपजिलाधिकारी अमित भट्ट के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने दक्षिण दिशा की ओर खुलने वाले कोर्ट के गेट को पूरा खुला देख नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि गेट संाकर डाल कर आधा बंद रखा जाए जाए ताकि कोर्ट में लोग पैदल ही दाखिल हो सकें।

डीएम डा. बंसल ने निर्देश दिए जहां पर कै मरे लगाए गए है वहां पर यह भी लिखकर चस्पा किया जाए कि आप सीसीटीवी कै मरे की नजर में हैं।

भ्रमण के दौरान उन्होंने एडीएम कार्यालय के सामने नजर रखने के लिए राजस्व अतिथि गृह पर भी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि एसएसपी आफिस में तो पहले से ही कैमरे लगे हैं। कचहरी परिसर में लगाए गए कैमरों की मॉनिटरिंग डीएम चैंबर से होगी। आवश्यकता पड़ने पर फुटेज भी निकालकर देखने की सुविधा होगी।

राजस्व अतिथि गृह में खड़े होंगे वाहन
कचहरी परिसर में केवल अधिवक्ता, मीडिया कर्मियों, शासकीय  कर्मचारियों के वाहनों को अंदर प्रवेश की अनुमति है लेकिन कर्मचारियों के वाहनोें के खड़े होने की व्यवस्था न होने के कारण वे अपने वाहन कार्यालय के सामने ही खड़े कर रहे हैं। डीएम ने कर्मचारियों के वाहनों क ो राजस्व अतिथि गृह में खड़ा करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रबंधन भवन की  छत बनाने के निर्देश
डीएम ने निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन भवन की छत का निर्माण कराया जाए। उन्होंने इस्टीमेंट बनाकर भेजने के निर्देश भी अधीनस्थों को दिए। भवन जर्जर होने के कारण पिछले साल ही इसे खाली कर दिया गया था। बताया जाता है कि भवन की केवल छत ही खराब है। पानी टपक ने के  कारण इसे खाली कर दिया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें