फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लगुन में चढ़ाए कपड़े शादी में रखे तो दुल्हन बिफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। वरमाला के बाद दुल्हन ने लगुन में चढ़ाए गए कपड़े शादी में लगाने पर बिफरी दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। उसने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुई। काफी मान मनौवल के बाद बात न बनने पर बरात को बिना दुल्हन के घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


एक गांव में शुक्रवार रात को बरात आई हुई थी। स्वागत सत्कार के बाद जयमाला की रस्म पूरी हुई। इसी दौरान लड़की पक्ष ने शादी में वर पक्ष की तरफ से लाए गए सामान और कपड़ों को देखा। लड़की पक्ष का आरोप था कि लगुन में चढ़ाए गए कपड़े और सामान लड़का पक्ष शादी में ले आए। इस बात को लेकर लड़की पक्ष नाराज हो गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। काफी देर तक पंचायत और समझौते की बातचीत चलती रही लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। आखिर में दुल्हन ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद बरात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
जानकारी मिली है कि युवती चांदनी के लिए नया रिश्ता तय कर दिया गया है और शनिवार को अजीतमल के लालपुर क्षेत्र से दूसरी बारात आने की संभावना बताई जा रही है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया शादी में झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें